डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरे से पहले शिवसेना ने कहा, अमेरिका ने दिया देश को आर्थिक झटका
khaskhabar.com: शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 10:19 AM (IST)
सामना ने लिखा है कि विकासशील देश होने के नाते भारत को आज तक अपने
उत्पादन और निर्यात के लिए अमेरिका से टैक्स में बड़ी छूट मिलती आई थी। अब
भारत के अमेरिकी व्यापार को जबरदस्त झटका लगा है। अमेरिका से टैक्स में
सब्सिडी मिलने के दरवाजे बंद होने के कारण कई वस्तुओं के निर्यात हेतु भारत
को बड़ी रकम खर्च करनी पड़ेगी। सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि भारत के सारे
वैश्विक व्यापारियों को भी इसका दुष्परिणाम भोगना पड़ेगा।
सामना
ने जिक्र किया है कि विकासशील देशों को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ)
व्यापार वृद्धि के लिए सब्सिडी या सहूलियत देता रहा है। ये सहूलियतें ट्रंप
के आंखों की किरकिरी बनी हुई थीं। इसीलिए भारत, चीन और दक्षिण कोरिया सहित
कई देशों को विकासशील देशों की सूची से अमेरिका ने बाहर कर दिया है।