Advertisement
होर्मुज में ओमान तट के पास जहाज पर हमला, 24 भारतीय फंसे

इस बीच, रूस में ईरान के राजदूत काजेम जालाली का बयान भी ध्यान देने लायक है। उन्होंने मास्को में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन यह नई शर्तों के तहत संचालित होगा, जिनमें ट्रांजिट शुल्क (आवागमन शुल्क) भी शामिल हो सकता है।
रूसी समाचार पत्र इजवेस्टिया को दिए इंटरव्यू में जालाली ने कहा, "यह जलडमरूमध्य निश्चित रूप से खुला रहेगा, लेकिन इसकी नई शर्तें ईरान और ओमान के अधिकारी तय करेंगे। हम समझते हैं कि ईरान और ओमान इस स्ट्रेट से जुड़ी कुछ सेवाएं प्रदान करते हैं, और उन सेवाओं के लिए शुल्क लिया जाएगा।" हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान इस जलमार्ग को किसी दबाव के साधन के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहता, लेकिन क्षेत्रीय परिस्थितियां बदल चुकी हैं, इसलिए नई व्यवस्था जरूरी है।
इस बीच यूरोपीय यूनियन ने ईरान को नौवहन के लिए खतरा मानते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। रॉयटर्स के अनुसार, ईयू की विदेश नीति प्रमुख काया कलास ने कहा कि ईरान का वर्तमान हमला मैरीटाइम ट्रैफिक के लिए खतरा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


