sher bahadur deuba elected new PM of nepal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शेरबहादुर देउबा नेपाल के प्रधानमंत्री बने

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जून 2017 8:52 PM (IST)
शेरबहादुर देउबा नेपाल के प्रधानमंत्री बने
काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। देउबा को 12 साल पहले महाराजा ज्ञानेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था। देउबा (71) को मतदान के दौरान मुख्य विपक्षी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्क्सवादी-लेनिनवादी) को छोडकर अधिकांश दलों का समर्थन मिला। उनकी जीत तय थी, क्योंकि किसी भी पार्टी ने उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा था। पिछले साल अगस्त में देउबा के समर्थन से प्रधानमंत्री बने पुष्प कुमार दहल प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था, जिसके मुताबिक 24 मई को प्रचंड ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। समझौते के मुताबिक, प्रचंड को निकाय चुनाव होने तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहना था, जबकि प्रांतीय तथा केंद्र स्तरीय चुनाव देउबा के प्रधानमंत्रित्व काल में होंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement