Advertisement
शशि थरूर ने 'वंदे मातरम संशोधन' पर उठाए सवाल, बोले-क्या 12 मिनट तक खड़े रहेंगे लोग?

उन्होंने लिखा, "जन गण मन के दौरान दर्शकों से उम्मीद की जाती है कि वे सम्मान के साथ खड़े हों और पूरे 52 सेकंड तक अपना ध्यान इस पर केंद्रित रखें। राष्ट्रगीत को पूरा गाने में 3 मिनट 10 सेकंड का समय लगता है। तमिलनाडु ने हाल ही में फैसला किया है कि इन दोनों से पहले तमिल भाषा में राज्य गीत गाया जाएगा, जिसमें 2 मिनट और लगेंगे। क्या हम सच में उम्मीद करते हैं कि दर्शक हर कार्यक्रम से पहले और बाद में छह मिनट तक (यानी कुल 12 अतिरिक्त मिनट) सम्मान के साथ और बिना हिले-डुले खड़े रहेंगे? क्या सम्मान और धैर्य को कानून के जरिए लागू किया जा सकता है?"
शशि थरूर ने कहा, "मुझे डर है कि राष्ट्रीय गीत के प्रति ज्यादा सम्मान बढ़ाने का जो मकसद इस बिल का है, वह पूरा नहीं होगा बल्कि इसका उलटा भी हो सकता है।"
बता दें कि संसद ने 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' पारित किया है। यह संशोधन भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है और 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971' के तहत इसे राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के बराबर दर्जा देता है।
नए नियम के तहत अब किसी भी सरकारी समारोह की शुरुआत और अंत में राष्ट्रीय गान के अलावा पूरे 'वंदे मातरम' को गाना होगा। तमिलनाडु ने पहले ही तय किया है कि इन दोनों से पहले 2 मिनट का राज्य गीत भी गाया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


