share market hits record high, Sensex climbs 300 pts, trade above 40,300-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, नए ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचा बीएसई का सेंसेक्स

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 2:50 PM (IST)
शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, नए ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचा बीएसई का सेंसेक्स
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह लगातार तेजी का दौर बना हुआ है और प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अपनी रिकॉर्ड उंचाई के करीब पहुंच गया है और निफ्टी में भी जोरदार उछाल आया है। दोपहर 12 बजे के आसपास सेंसेक्स 40,250 के आसपास कारोबार करता देखा गया। सेंसेक्स ने करीब 100 दिनों बाद नया रिकॉर्ड बनाया है। 4 जून को इंडेक्स ने 40,312 का स्तर छुआ था, जो अब तक का ऑल टाइम हाई लेवल था। आज सेंसेक्स इस लेवल के पार पहुंच गया। सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से ज्यादा उछला और निफ्टी भी 11,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा था। सुबह 9.38 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 219.41 अंकों यानी 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 40,271.28 पर कारोबार कर रहा था और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक निफ्टी 62.50 अंकों यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 11,906.69 पर बना हुआ था। इससे पहले सेंसेक्स 40,211.99 पर खुला और 40,297.52 तक उछला। गौरतबल है कि इसी साल चार जून को सेंसेक्स ने 40,312.07 को छुआ था जो कि सेंसेक्स का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। पिछले सत्र में सेंसेक्स 40,051.87 पर बंद हुआ था।
निफ्टी सुबह नौ बजे तेजी के साथ 11,890.45 पर खुला और 11,914.90 तक उछला। पिछले सत्र में निफ्टी 11,844.10 पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement