Shah, Nadda and Rajnath held meeting with Shinde and Fadnavis-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाह, नड्डा और राजनाथ ने शिंदे और फडणवीस के साथ की बैठक

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 06:39 AM (IST)
शाह, नड्डा और राजनाथ ने शिंदे और फडणवीस के साथ की बैठक
नई दिल्ली, । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा के आवास पर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए।सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष नड्डा के आवास पर हुई इस बैठक में मराठा आरक्षण को लेकर चर्चा की गई है। दरअसल, मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का सामना कर रही एकनाथ शिंदे सरकार की मुसीबत एक बार फिर से बढ़ गई है। मराठा आरक्षण की मांग करने वाले मनोज जारांगे पाटिल ने एक बार फिर से शिंदे सरकार के खिलाफ अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। राजनीतिक रूप से भी महाराष्ट्र में यह मुद्दा काफी गरमाता जा रहा है। भाजपा और एकनाथ शिंदे, दोनों को इस बात का बखूबी अहसास है कि मराठा आरक्षण के इस मुद्दे के साथ अगर ढंग से डील नहीं किया गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भाजपा और एकनाथ शिंदे, दोनों इस मसले पर फूंक-फूंक कर ही कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement