Seven years of imprisonment for rape accused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सजा होते ही रो पड़े न्यायालय के बाहर खड़े दुष्कर्मी के परिजन

khaskhabar.com: बुधवार, 03 मई 2017 7:17 PM (IST)
सजा होते ही रो पड़े न्यायालय के बाहर खड़े दुष्कर्मी के परिजन
भरतपुर। बयाना के न्यायालय एडीजे संख्या एक के न्यायाधीश ने दुष्कर्म के तीन साल पुराने एक मामले में आरोपी पर आरोप सिद्ध मानते हुए आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत सात साल के कठोर कारावास और दस हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा सुनाने के दौरान न्यायालय के बाहर खड़े आरोपी के परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। फरियादी के अधिवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि इमलिया निवासी दलित वर्ग की एक महिला ने जुलाई 14 को गांव के ही कल्याण जाटव के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अनुसंधान के बाद न्यायालय में आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया। न्यायालय एडीजे संख्या एक के न्यायाधीश रंजनसिंह ने पुलिस के आरोप पत्र पर दोनों पक्ष के गवाहों के बयान, अधिवक्ताओं की बहस सुनने और पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों पर गौर करने के बाद आरोपी कल्याण जाटव पर आरोप सिद्ध मानते हुए सात साल के कठोर कारावास और दस हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement