Advertisement
हिमाचल में पहले कैबिनेट विस्तार में सात विधायकों को मिली जगह

छह बार के विधायक हर्षवर्धन चौहान को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने सिरमौर जिले के शिलाई से भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर को 488 मतों से हराया था। चौहान को 32,093 वोट मिले थे। सिरमौर की पांच में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
चार बार के विधायक जगत सिंह नेगी, जिन्होंने पिछली विधानसभा में 482 प्रश्न पूछकर रिकॉर्ड बनाया था, को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वह किन्नौर (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) से चुने गए थे।
कैबिनेट में पहली बार शामिल किए गए मंत्रियों में चार बार के विधायक रोहित ठाकुर (48), तीन बार के विधायक अनिरुद्ध सिंह (45) और दो बार के विधायक विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं।
रोहित ठाकुर जुब्बल-कोटखाई से विधायक हैं, जबकि अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह क्रमश: कसुम्पटी और शिमला (ग्रामीण) सीटों का प्रतिनिधित्व करते हैं। सभी निर्वाचन क्षेत्र शिमला जिले में हैं।
82 वर्षीय कर्नल शांडिल उपमुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे। वह वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री थे।
अभी भी कैबिनेट में तीन पद खाली हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


