Seven Bangladeshis arrested in UP Jhansi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उप्र के झांसी में 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 11:56 AM (IST)
उप्र के झांसी में 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार
झांसी। यहां सात बांग्लादेशी नागरिकों को उनके पास वैध दस्तावेज न होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. प्रदीप ने कहा, "बबीना बस स्टैंड पर शुक्रवार को रुटीन चेकिंग के दौरान वैध दस्तावेज न होने पर कम से कम सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया।" उन्होंने कहा कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहरे हुए थे। ये सभी ढाका के रहने वाले हैं। ये मछली का तेल बेचने आए थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement