Advertisement
सीनेट रिपोर्ट में खुलासा: सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप पर हमलों की चेतावनी को किया नजरअंदाज

इस हमले के बाद, अमेरिकी सीनेट की होमलैंड सिक्योरिटी एंड गर्वमेंटल अफेयर्स (समिति) और अमेरिकी सीनेट की जांच पर स्थायी उपसमिति (पीएसआई) ने एक संयुक्त-द्विपक्षीय जांच शुरू की।
चेयरमैन पॉल ने कहा, "बटलर में जो हुआ, वह सिर्फ एक ट्रेजेडी नहीं थी। यह एक स्कैंडल था। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करने में विफल रही। वह स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करने में विफल रही। एक ऐसे हमले को रोकने में विफल रही, जिसने एक ट्रंप की लगभग जान ले ही ली थी।"
उन्होंने आगे कहा, "इन नाकामियों के बावजूद, किसी को भी नौकरी से नहीं निकाला गया। हम सिर्फ इतना जानते हैं कि मेरी ओर से समन जारी करने के कारण ही थोड़ी-बहुत सजा दी गई। यह अस्वीकार्य है। यह फैसला लेने में कोई एक चूक नहीं थी। यह हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह से विफलता थी, जिसे नौकरशाही की उदासीनता, स्पष्ट प्रोटोकॉल की कमी और प्रत्यक्ष खतरों पर कार्रवाई से चौंकाने वाली अनिच्छा ने और बढ़ा दिया। हमें लोगों को जवाबदेह ठहराना होगा। यह सुनिश्चित करना होगा कि सुधार पूरी तरह से लागू हों, ताकि ऐसा दोबारा न हो।"
समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यूएसएसएस ने चुनाव अभियान के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों, एसेट्स और संसाधनों के कई अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया था।
रिपोर्ट में कहा गया, "समिति को उपलब्ध कराए गए यूएसएसएस दस्तावेजों के अनुसार, यूएसएसएस हेडक्वार्टर ने 2024 के चुनाव अभियान के दौरान अतिरिक्त संसाधनों के लिए डोनाल्ड ट्रंप डिवीजन (डीटीडी) के कम से कम 10 अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया या पूरा नहीं किया, जिनमें उन्नत काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (सी-यूएएस) एसेट्स, काउंटर असॉल्ट टीम (सीएटी) के कर्मचारी और काउंटर स्नाइपर कर्मचारी शामिल हैं।"
रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि यह कोई एक गलती नहीं थी, बल्कि यह रोकी जा सकने वाली असफलताओं का एक सिलसिला था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


