Advertisement
जिला स्तरीय जागरूकता शिविर में 15 लाभार्थियों को स्वरोजगार ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ऋण, अनुदान एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद शर्मा, उपनिदेशक, महिला अधिकारिता विभाग राजेश कुमार, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, रीको एन.के. वर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक पीएनबी भरतपुर प्रशांत कुमार एवं अग्रणी जिला प्रबंधक पीएनबी डीग निखिल लाल उपस्थित रहे।
जागरूकता शिविर में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे-युवा विश्वकर्मा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राजस्थान व्यापार नीति आदि के साथ-साथ एमएसएमई इकाइयों के कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, ओडीओपी, एमएसएमई पॉलिसी, निर्यात प्रोत्साहन नीति एवं एकीकृत क्लस्टर विकास योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
शिविर के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा योजनाओं के अंतर्गत लगभग 15 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति हेतु प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष, सीए ब्रांच भरतपुर अंकुर खंडेलवाल, सीए गिरीश गर्ग, सीए गौरव गुप्ता, जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी सूर्यकांत पांडे सहित लगभग 150 उद्यमियों एवं बैंक अधिकारियों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


