बाड़मेर। सीनियर नेशनल ओपन जूडो प्रतियोगिता का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई में 25 से 28 फरवरी तक होगा। इसमें रेलवे में कार्यरत रेखाराम सियोल का भारतीय रेलवे जूडो टीम में लगातार 11वीं बार चयन हुआ है। प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व सियोल का इंडियन रेलवे जूडो टीम का कोचिंग कैम्प आरपीएफ सेंटर दया बस्ती नई दिल्ली में 8 से 23 फरवरी तक लगेगा। बाड़मेर जूडो संघ प्रवक्ता तेजाराम हुड्डा ने बताया कि रेखाराम सियोल पिछले 11 वर्षों से लगातार भारतीय रेलवे जूडो टीम का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं।