Security forces in Jammu and Kashmir, encounter between terrorists-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

J&K - त्राल में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ खत्म, दो आतंकी मारे

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 मार्च 2019 11:23 AM (IST)
J&K - त्राल में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ खत्म, दो आतंकी मारे
श्रीनगर। सुरक्षाबलों को त्राल के रेशी मोहल्ले में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सोमवार शाम से त्राल में शुरू हुए मुठभेड़ में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार शाम से ही मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबल सोमवार सुबह से ही इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद से ही सर्च ऑपरेशन चला रखा है। जिसके बाद शाम को यहां आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ मेें दो आतंकी के मारेे जाने की सूूूूचना है। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम मीर मोहल्ला में तलाशी अभियान चलाया था।
पुलिस ने कहा, अभियान मंगलवार सुबह तक जारी रहा। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। प्रशासन ने कस्बे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement