Security forces arrests a Lashkar-e-Taiba terrorist-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Kashmir: सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, लश्कर ए तैयबा के एक आतंकी को पकड़ा

khaskhabar.com: शनिवार, 02 नवम्बर 2019 12:31 PM (IST)
Kashmir: सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, लश्कर ए तैयबा के एक आतंकी को पकड़ा
श्रीनगर। सुरक्षाबलों को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली है। सोपोर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी काे पकड़ा है। उसके पास भारी मात्रा गोला-बारूद बरामद किया गया है। आपको बताते जाए कि शुक्रवार को लश्कर ए तैयबा के दो आतंकी को गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के सोपोर में स्थानीय दुकानदारों और पंच-सरपंचों को निशाना बनाने की विभिन्न वारदातों में शामिल लश्कर-ए-ताईबा के आतंकी दानिश चन्ना को पकड़ लिया। इसके तीन अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों द्वारा दबिश दी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सोपोर का रहने वाला दानिश चन्ना कुछ माह पहले ही लश्कर-ए-ताइबा का हिस्सा बना था। उसने ही बीते माह बारामुला में बंद का उल्लंघन कर दुकान खोलने वाले सुनार की हत्या का प्रयास किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement