Advertisement
सुरक्षा परिषद में सीरिया संघर्ष विराम मसौदा प्रस्ताव पर मतदान स्थगित

संयुक्त राष्ट्र में स्वीडन के राजदूत ओलोफ स्कूग ने कहा कि वह शुक्रवार को हुए इस गतिरोध से बेहद हताश थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बेहद हताश हूं कि संयुक्त राष्ट्र सीरिया के लोगों के कष्ट कम करने का प्रयास करने वाले इस मसौदे पर सहमति नहीं बना पाया।’’ उन्होंने कहा कि इस पर अब शनिवार को मतदान होगा।
स्कूग ने हाल ही में हिंसा में बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हम हार नहीं मानेंगे क्योंकि इस समय संघर्षविराम की सख्त जरूरत है।’’ उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हम शनिवार को सशक्त, सार्थक और प्रभावशाली मसौदा पारित कर पाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम सभी इससे सहमत होंगे कि संघर्षविराम को तत्काल भाव से लागू करने की जरूरत है। इसे किस तरह से प्रभावी किया जाए, इस पर चर्चा होना बाकी है।’’
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


