Section 144 in force around Red Fort, ITO and Rajghat on Independence Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस को लेकर लाल किला, ITO और राजघाट के आसपास धारा 144 लागू

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 अगस्त 2023 2:34 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस को लेकर लाल किला, ITO और राजघाट के आसपास धारा 144 लागू
नई दिल्ली। दिल्‍ली पुुलिस ने स्वतंत्रता दिवस को देेखते हुए राजघाट, आईटीओ और लाल किला के आसपास कई इलाकों में धारा 144 लगा दी है। पुलिस उपायुक्त (केंद्रीय) ने ट्वीट किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजघाट, आईटीओ और लाल किले के आसपास के सभी इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस उपायुक्त ने लिखा कि इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सभा की अनुमति नहीं है।
15 अगस्त को 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement