Secretary inspected the old age home, gave necessary guidelines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 15, 2025 5:00 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सचिव ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

khaskhabar.com: बुधवार, 18 जून 2025 6:54 PM (IST)
सचिव ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
धौलपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने हाउसिंग बोर्ड स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया तथा वृद्धाश्रम में आवासित वरिष्ठजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का जायजा लिया एवं वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार किट एवं मैनू अनुसार समय पर भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनी एवं उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें 9 वृद्धजन उपस्थित मिले तथा सभी वृद्धजनों से उनको दिए गए नाश्ता, भोजन एवं मेडिकल के संबंध में जानकारी ली तथा सभी वृद्धजनों से उनकी पेंशन के बारे में भी जानकारी ली। वृद्धाश्रम की साफ सफाई का जायजा लिया तथा वृद्धाश्रम में सचिव ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का निर्माण किया गया है साथ ही सचिव ने नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016, नालसा गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, नालसा मानसिक रूप से बीमार व बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं स्कीम 2024 के अंतर्गत आने वाले संवैधानिक विधिक अधिकारों के बारे में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को जानकारी दी एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन, आवास, चिकित्सीय सुविधाओं इत्यादि का जायजा लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम प्रभारी को निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम में उपलब्ध मानकों के अनुसार पर्याप्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एक वृद्धजन ने अपनी बीमारी के बारे में बताया तथा एक वृद्धजन ने पेंशन बंद होने का ज़िक्र किया। जिसको सचिव द्वारा मौके पर उनकी पेंशन चालू करवाने हेतु आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम के कमरों, रसोईघर, शौचालय, स्नानगृह इत्यादि का भी अवलोकन किया तथा उपस्थित स्टाफ को वृद्धजनों को गर्मी से बचाव हेतु आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के दिशा-निर्देश दिये एवं वृद्धजनों को समय समय पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement