Search for new BJP president in Jharkhand Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झारखंड : करारी हार से कराहती भाजपा को मजबूत 'खेवनहार' की तलाश

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 जनवरी 2020 08:42 AM (IST)
झारखंड : करारी हार से कराहती भाजपा को मजबूत 'खेवनहार' की तलाश
राज्य भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के बाद ही अब प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि गिलुवा का इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने के बाद प्रदेश कार्यसमिति भंग हो जाएगी, यही कारण है कि इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। इस बीच झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के विलय का भी मामला स्पष्ट हो जाने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि झाविमो के भाजपा में विलय को लेकर चर्चा जोरों पर है।
भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शहदेव कहते हैं, "भाजपा में प्रदेश स्तर के कई ऐसे नेता हैं, जिनकी सत्ता और संगठन पर समान रूप से पकड़ है। लिहाजा, इन्हीं लोगों में से किसी एक को अध्यक्ष बनाया जा सकता है।"
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व किसी भी योग्य व्यक्ति को यहां के शीर्ष पद की जिम्मेवारी सौंप सकती है।
सूत्रों का दावा है कि झारखंड में भाजपा इस शीर्ष पद और विधायक दल का नेता से सामाजिक समीकरण साधने की भी कोशिश करेगा। सूत्रों का दावा है कि विधायक दल का नेता अगर कोई आदिवासी बनता है, तब अध्यक्ष पद किसी सामान्य वर्ग के नेता को बनाया जा सकता है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement