Scrutiny of Rajya Sabha election nomination papers, all nomination papers found correct-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यसभा निर्वाचन नामांकन पत्रों की जांच, सभी नामांकन पत्र सही पाये गये

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 5:12 PM (IST)
राज्यसभा निर्वाचन नामांकन पत्रों की जांच, सभी नामांकन पत्र सही पाये गये
जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों द्वारा भरे गये सभी आठ नामांकन पत्रों की शुक्रवार को विधानसभा में जांच की गयी, जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाये गये। पर्यवेक्षक एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार सोनिया गांधी के चार तथा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चुन्नी लाल गरासिया के दो व मदन राठौड के दो नामांकन पत्रों की निर्वाचन अभिकर्ताओं के समक्ष बारीकी से जांच की गयी। नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा व सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद पारीक ने तीनों प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं एवं प्रस्तावकों और उम्मीदवारों की मौजूदगी में की। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन पत्रों की जांच की वीडियोग्राफी भी की गई। 20 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement