Schools harden on fees rise in meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूलों की फीस वृद्धि पर प्रशासन सख्त, मांगा 5 साल का ब्यौरा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अप्रैल 2017 7:53 PM (IST)
स्कूलों की फीस वृद्धि पर प्रशासन सख्त, मांगा 5 साल का ब्यौरा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त मिजाज को देखकर मेरठ प्रशासन पूरी तरह से एक्शन में आ गया है, प्रशासन ने सभी कान्वेंट स्कूलों को आदेश दिए है, कि वो फीस वृद्धि पर रोक लगाए, और वो पिछले पांच साल का पूरा ब्यौरा पेश करें, साथ ही मनमानी करने वाले स्कूलों को सुधरने की हिदायत भी दी है। बता दें कि हर वर्ष स्कूलों में होने वाली फीस वृद्धि से अभिभावक पूरी तरह से परेशान है, हर वर्ष 12 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती रही है, जबकि व्यक्ति की आय 2 से 4 प्रतिशत ही बढ़ती है, या नहीं भी बढ़ती है, ऐसे में विभिन्न तरीकों से स्कूलों ने मनमाने ढंग से अभिभावकों की जेब पर पूरी तरह से डाका डाल रखा था। अब प्रदेश में सरकार बदलते ही जिलों का प्रशासन भी बदलने लगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में मामला आया तो, सीएम ने सख्त आदेश कर दिए, कि फ़ीस नियंत्रण में लाई जाए, और बकायदा इसके लिए रणनीति भी बनाई जा रही है। अभी लिखित में कोई फैसला तो नहीं आया, लेकिन टीवी चैनल पर सीएम का साक्षात्कार देखकर ही प्रशासन समझ गया, और मेरठ में प्रिंसिपल व स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए गए, अधिकारियों की माने तो, फीस के साथ साथ कई समस्या बनी हुई थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement