school student who was not getting admission in school take poison in kanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूल में प्रवेश न मिलने से क्षुब्ध छात्रा ने जहर खाकर दी जान

khaskhabar.com: शनिवार, 22 जुलाई 2017 10:38 AM (IST)
स्कूल में प्रवेश न मिलने से क्षुब्ध छात्रा ने जहर खाकर दी जान
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र में शुक्रवार फेल होने के बाद दोबारा स्कूल में दाखिला न मिलने से क्षुब्ध छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करनी शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक शास्त्री नगर निवासी एक व्यापारी की बेटी नैंसी चेतना पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। छात्रा पिछले दिनों बोर्ड परीक्षा में फेल हो गई थी। स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रा को प्रवेश देने से मना कर दिया गया। प्रवेश न मिलने न क्षुब्ध छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बेहोशी की हालत व मुंह से झाग निकलने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में बेटी को भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने छात्रा को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी सांसे थम गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement