SBI new changes from today, Know What will impact on consumers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

SBI ने आज से किए नए बदलाव, जानिए उपभोक्ताओं पर क्या पड़ेगा प्रभाव

khaskhabar.com: शनिवार, 01 दिसम्बर 2018 3:41 PM (IST)
SBI ने आज से किए नए बदलाव, जानिए उपभोक्ताओं पर क्या पड़ेगा प्रभाव
नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक दिसम्बर से यानी शनिवार से कुछ नए बदलाव कर दिए हैं। बैंक ने अपनी सेवाओं में बदलाव किए है। जिनका मुख्य असर पेंशन धारकों, नेटबैंकिंग उपयोग करने वालों पर पडेगा। मिली जानकारी के अनुसार, आपको बताते जाए कि इनमें कुछ सेवाओं को बैंक बंद कर देगा और कुछ सेवाओं का इस्तेमाल आप बैंक की शर्तों को पूरा करने के बाद कर पाएंगे। आपको बताए कि कौन सी हैं एसबीआई की वो चार सेवाएं, जो आज से बंद हो गई है। मोबाइल नंबर लिंक नहीं तो नेट बैंकिंग बंद... एसबीआई ने अपने सभी खाताधारकों से अपने खाते को मोबाइल नंबर के साथ लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने पर बैंक आपकी ऑनलाइन नेट बैंकिंग सुविधा को बंद कर देगा। बैंक ने बताया कि मोबाइल नंबर को खाते से लिंक नहीं कराने वालों की नेट बैंकिंग आज से ब्लॉक कर दी जाएगी। ऐसे में आप बतौर खाता धारक अन्य सेवाओं का लाभ तो उठा पाएंगे, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement