Saudi Arabia announces arrest of terrorist fugitive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सऊदी अरब ने फरार चल रहे आतंकवादी को गिरफ्तार करने की घोषणा की

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जनवरी 2020 11:12 AM (IST)
सऊदी अरब ने फरार चल रहे आतंकवादी को गिरफ्तार करने की घोषणा की
रियाद। सऊदी अरब ने फरार चल रहे एक आतंकवादी के पूर्वी प्रांत में गिरफ्तार होने की घोषणा की है। सऊदी प्रैस एजेंसी (एसपीए) ने यह जानकारी दी। एसपीए ने बुधवार को बताया कि पूर्वी सऊदी अरब में नागरिकों, पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सुरक्षा तथा वित्तीय इमारतों पर हमला करने वाले नौ वांछित आतंकवादियों में से एक भगोड़े आतंकवादी मोहम्मद बिन हुसैन अल अमार को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राज्य सुरक्षा की प्रेसिडेंसी ने कहा कि भगोड़ा आतंकवादी कातिफ क्षेत्र में छिपा हुआ था और गिरफ्तार होने से पहले उसने सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी की। प्रेसिडेंसी ने कहा कि उसके कब्जे से एक देशी बम और हथियार बरामद हुए।
अल्पसंख्यक शिया समुदाय की बहुलता वाले क्षेत्रों में से एक कातिफ में शिया युवाओं की पुलिस कर्मियों तथा स्थानीय निवासियों से हिंसा होती रहती है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement