Advertisement
नागरिकता संशोधन विधेयक नए भारत निर्माण एवं शरणार्थी धर्म की दिशा में मजबूत कदम: डाॅ. सतीश पूनिया

डाॅ. पूनिया ने कहा कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री जो स्वयं को गांधी कहते हैं और उनकी विचारधाराओं पर चलने की बात कहते हैं, लेकिन ठीक इसके विपरित छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन की अनुमति नहीं देना, यह उन्हें शोभा नहीं देता। किन्तु आपको अपनी शक्ति के द्वारा उन्हें यह दिखाना होगा कि आप लोकतंत्र का अधिकार उनसे छीन कर ले सकते हैं, क्योंकि यह आपको भारत का संविधान प्रदान करता है।
डाॅ. पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपने कर्तव्य से भटक गई है। कोटा में जिस तरह से छोटे बच्चों की मौत पर सरकार का रवैया रहा और नागरिकता संशोधन कानून के मामले में जिस तरह का विरोध कांग्रेस सरकार कर रही है, वह बिल्कुल लोकतांत्रिक नहीं है। जिन मुद्दों को वह अपने घोषणा पत्र में शामिल किया करती थी, आज उन्हीं का विरोध कर रही है। इसके पीछे उसकी मंशा क्या है? यह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बताना चाहिए। उनकी सरकार का मंत्री अपनी जिम्मेदारियों से बचता है, फिर प्रदेशाध्यक्ष उन्हें जिम्मेदारी का एहसास कराता है, तो वह अपनी गलती मान लेता है, लेकिन वे इस्तीफा देने को तैयार नहीं है। पूरी सरकार दो धड़ों में बटी हुई नजर आ रही है, समझ नहीं आता कि वे प्रदेश का भला चाहते हैं या अपनी इच्छाओं की पूर्ति में लगे हुए हैं।
डाॅ. पूनिया ने छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन में भारी तादात में उपस्थित छात्र शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि जेएनयू हिंसा पर आज दिल्ली पुलिस ने जिन छात्रों की पहचान की है, वे लेफ्ट से सम्बन्धित है। जेएनयू हिंसा के मामले में लेफ्ट व कांग्रेस की राजनीतिक हिंसा की कलही खुली गई है। राज्य सरकार छात्रों की लोकतांत्रिक शक्तियों को छीन रही है, जिस तरह से कोटा में छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन की अनुमति सरकार द्वारा नहीं दी गई थी और अब टोंक में भी यहीं हुआ, यह लोकतंत्र की हत्या है। एक तरफ तो कांग्रेस सरकार पूरे भारत में लोकतंत्र की दुहाई देती है, वहीं प्रदेश में युवा शक्ति के विचारों की हत्या कर रही है। 1975 में आपातकाल के दौरान जब लोकतंत्र पर पहरा बिठा दिया था, तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे छात्र संगठन ने लोकतंत्र की भारत में पुनः स्थापना में अहम भूमिका निभाई।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. पूनिया के साथ विधायक कन्हैया लाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


