Advertisement
कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त की याचिका पर सुनवाई को SC तैयार

कुमार ने अपनी याचिका में कहा है कि जब तक राज्य में वकीलों की हड़ताल समाप्त नहीं हो जाती, तब तक उन्हें गिरफ्तारी से छूट दी जाए। शीर्ष अदालत ने पांच फरवरी को दिए अपने फैसले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को निर्देश दिया था कि वह कुमार की गिरफ्तारी न करें।
17 मई के दिन गिरफ्तारी से अंतरिम राहत के अपने आदेश को सर्वोच्च न्यायालय ने वापस ले लिया था। जांच एजेंसी ने कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने चिटफंड घोटाले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर शक्तिशाली राजनेताओं को बचाने का काम किया।
जिसके बाद पांच फरवरी के अपने आदेश को रद्द करते हुए अदालत ने चिटफंड घोटाला मामले पर चिंता व्यक्त की थी।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


