Sanwariya Mhari Araj Suno Girdhari Bhajan set the tone of devotion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांवरिया म्हारी अरज सुनो गिरधारी भजन ने जमाया भक्ति रंग

khaskhabar.com: शनिवार, 01 मार्च 2025 6:46 PM (IST)
सांवरिया म्हारी अरज सुनो गिरधारी भजन ने जमाया भक्ति रंग
-नेट-थियेट पर प्रभु सिमरन कार्यक्रम जयपुर। नेट-थियेट कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज रघु सिमरन कार्यक्रम में कलाकार चेतन जाजोटर ने भजनों की रस गंगा से आनंदित किया। नेट-थियेट के राजेन्द्र शर्मा राजू ने बताया कि कलाकार गिरधर ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत थारो जन्म मरण रो से की।इसके बाद उन्होंने भजन मत बांधो गठरिया अपजस् की, अपजस् की रे पराए बस की,मात पिता से मुख से न बोले, तिरिया से बात करें रस की को बड़े ही सरीले अंदाज में सुना कर सभी को मंत्र मुग्ध किया ।
उसके बाद उन्होंने सुप्रसिद्ध भजन महारा जूना जोशी राम जी मिलन कब होसी और सांवरिया म्हारी अरज सुनो गिरधारी भजन को बड़े ही मनोयोग से गाकर अपनी गायिकी का परिचय दिया ।
इनके साथ सिंथेसाइजर पर नितिन जाजोटर और ढोलक पर मनीष गोलेछा ने संगत कर भजन संध्या को ऊंचाइयां दी ।
कार्यक्रम संयोजक नवल डांगी,प्रकाश एवं कैमरा मनोज स्वामी, संगीत विनोद सागर गढवाल ने किया। मंच सज्जा अंकित शर्मा नोनू एवं जीवितेश शर्मा की रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement