Sanitation workers demanded salary, submitted memorandum, warned of self-immolation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूपवास में सफाई कर्मचारियों ने की वेतन दिलाने की मांग, सौंपा ज्ञापन, आत्मदाह की दी चेतावनी

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मई 2024 6:06 PM (IST)
रूपवास में सफाई कर्मचारियों ने की वेतन दिलाने की मांग, सौंपा ज्ञापन, आत्मदाह की दी चेतावनी
रूपवास। रूपवास नगरपालिका में लग रहे सभी सफ़ाई कर्मचारियों ने पेंडिंग पड़े वेतन को दिलाने की मांग करते हुए नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमे नियमित व संविदा कर्मीयो ने 5 दिन में वेतन नही मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। सफाईकर्मी विनोद कुमार ने बताया कि नियमित व संविदा कार्मिको का 6 माह स वेतन बकाया चल रहा है। जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। पूर्व में कार्यवाहक ईओ एसडीएम बाबूलाल ने संविदा कर्मियों को 2 माह का वेतन दिलवाया था। लेकिन नियमित कार्मिको को आज तक कुछ भी नही मिला है। वही कर्मचारियों को बार बार हटाने की धमकी दी जा रही है। जिससे कर्मचारी आर्थिक, मानसिक व शारिरिक रूप से बेहद परेशान हैं। तथा गलत कदम उठाने को भी मजबूर हो सकता है। नगरपालिका प्रशासन बार बार बजट नही होने की बात कहता है। जबकि देखा जाय तो नगरपालिका प्रशासन सफाईकर्मीयो को वेतन की पहल राज्य सरकार से नही कर रहा है। इसलिए 5 दिन में वेतन नहीं मिला। तो कर्मचारी आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे। जिसकी समस्त जुम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर सफाई कर्मचारी विजय जमादार, मिथुन कुमार पार्षद, विनोद कुमार, विशाल कुमार, भप्पे, अर्जुन, पप्पू कुमार, जीतू लोहारिया, सुंदर, महेंद्र सिंह, बबलू, राधे लाल, बलबीर, अशोक, राजू व सोनू आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement