sanitary worker from nashik wants his debt waiver on lines of vijay mallya loan write-off-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सफाई कर्मचारी ने लिखा,माल्या का कर्ज माफ,तो मेरा क्यूं नहीं!

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 7:25 PM (IST)
सफाई कर्मचारी ने लिखा,माल्या का कर्ज माफ,तो मेरा क्यूं नहीं!
मुंबई। एसबीआई द्वारा कथित तौर पर विजय माल्या के किंगफिशर एयरलाइंस के कर्ज समेत समेत कुल 7,000 करोड रूपये का ऋण माफ करने पर उपजे विवाद के बीच नासिक के एक सफाई कर्मचारी ने एसबीआई को पत्र लिखकर उसका भी 1।5 लाख का कर्ज माफ करने की मांग की है। महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्रयंबकेश्वर नगर परिषद में सफाई कर्मचारी भाउराव सोनावने ने बताया कि उन्होंने एसबीआई से उनका कर्ज उसी तर्ज पर माफ करने की मांग की है जिस तरह बैंक ने माल्या का कर्ज माफ किया है। सोनावने ने बताया, मैंने बैंक को पत्र लिखा कि माल्या का कर्ज माफ करने के उसके अच्छे फैसले के लिए बधाई दी है। मैंने एसबीआई से मेरा कर्ज भी माफ करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि यह कर्ज उन्होंने बेटे की बीमारी के इलाज के लिए लिया था और अभी तक बैंक प्रबंधक ने उनके पत्र का जवाब नहीं दिया है। बता दें,वित्तमंत्री अरूण जेटली ने सरकार के नोटबंदी अभियान पर सदन में चर्चा के दौरान कहा था कि बट्टे खाते में डालने का मतलब कर्ज माफी नहीं है। कर्ज अभी बना हुआ है जिसे वसूलने की कोशिश जारी रहेगी।
ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement