Advertisement
सम्राट चौधरी बने बिहार भाजपा के अध्यक्ष, बधाई देने वालों का तांता

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद से सांसद संजय जायसवाल को हटाकर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। इनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक ऐलान भाजपा की तरफ से कर दिया गया है। सम्राट चौधरी के अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं की ओर से उनके आवास पहुंचकर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तत्काल प्रभाव से सम्राट चौधरी को बिहार का अध्यक्ष बनाया है।
राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सम्राट चौधरी, सदस्य विधान परिषद को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
चौधरी पिछले कई दिनों से हर मुद्दे पर सीधे नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। सम्राट चौधरी मुंगेर जिले के रहने वाले हैं और कद्दावर नेता शकुनी चौधरी के बेटे हैं।
कुशवाहा समाज में पकड़ रखने वाले चौधरी की पहचान अच्छे वक्ता के तौर पर होती है। चौधरी राबड़ी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं जबकि एनडीए की पिछली सरकार में ये पंचायती राज मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं।
चौधरी के अध्यक्ष बनाए जाने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने चौधरी को बधाई देते विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और उन्नति करेगा।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल ने चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में निश्चित ही संगठन नयी बुलन्दियों को प्राप्त करेगा।
इसके अलावा बधाई देने वालों में देवेश कुमार, प्रवक्ता संतोष पाठक, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, शुभम राज सिंह, सीमांत शेखर भी शामिल रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features