Advertisement
समाजवादी पार्टी संभाल नहीं पा रही गठबंधन, एक और दल ने छोड़ा साथ

जनवादी पार्टी का सपा से वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन हुआ था। सपा ने संजय सिंह चौहान को चंदौली लोकसभा सीट से अपने चुनाव चिह्न पर उतारा था। किंतु वह 13,959 वोटों से भाजपा से हार गए थे। इस बार वह घोसी लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। सपा ने राजीव राय को टिकट दिया है। इसी से वह नाराज चल रहे थे। उन्होंने सपा से गठबंधन तोड़ने की घोषणा की।गौरतलब है कि पहले राष्ट्रीय लोकदल ने सपा से नाता तोड़ भाजपा के साथ हांथ मिला लिया है। अब वह दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे ही अपना दल कमेरावादी ने उपेक्षा का आरोप लगाया है। अब जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) ने भी सपा से नाता तोड़ अकेले चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय हुआ।-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


