Saini says Inso inld attacked to me-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इनेलो इनसो ने कराया मुझपर हमला-सैनी

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 6:33 PM (IST)
इनेलो इनसो ने कराया मुझपर हमला-सैनी
रोहतक। भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने अपने ऊपर हुए हमले के लिए इनेलो और इनसो को दोषी ठहराया है। उनका कहना है कि हमला करने वाले इनसो के पदाधिकारी हैं। दीपेंद्र हुड्डा की ओर से भिवानी में दिए गए बयान पर भी उन्होंने निशाना साधा और कहा कि वे मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन स्वयं क्या बोल रहे हैं। भाजपा सांसद मंगलवार को हसनगढ़ गांव में 28 नवंबर को कुरूक्षेत्र में होने वाली रैली के लिए आयोजित सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। सैनी ने कहा कि उनके ऊपर हुए हमले को स्याही फेंकना कहा जा रहा है। लेकिन उनकी आंखों पर लगी चोट किसी को दिखाई नहीं दी। चोट तभी लगती है। जबकि हमला हो। साथ ही राजकुमार जाट आरक्षण मामले में हिंसा और आगजनी के मामले में सीबीआई जांच से संतुष्ट नहीं नजर आए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement