Advertisement
सबरीमाला मंदिर : राज्यव्यापी बंद का व्यापक दिखाई दे रहा है असर

दुकानें व बाजार भी बंद है। तिरुवनंतपुरम व कोच्चि के आईटी पार्क में भी लोगों की कम मौजूदगी रही। बंद का असर रेल यात्रियों पर पड़ा उन्हें स्टेशनों से टैक्सी व सार्वजनिक वाहनों पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सर्वोच्च न्यायालय के 28 सितंबर के आदेश के बाद से मंदिर का दरवाजा पहली बार बुधवार को खोला गया। जला प्रशासन ने मंदिर परिसर के 30 वर्ग किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर रखी है ।
उल्लेख है कि सबरीमाला मंदिर विवाद को लेकर केरल सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के साथ है। प्रदेश में बड़ी संख्या में संगठन व लोग निर्णय के विरोध कर रहे हैं। मंदिर में रजस्वला 10 से 50 साल की उम्र तक की लड़कियों और महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के बाद से माहौल तनावपूर्ण है। प्रदर्शनकारियों ने मीडिया और पुलिस के वाहनों पर जमकर पथराव किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



