S. Jaishankar highlights Indias initiatives within IORA; several key steps taken under Vision SAGAR-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईओआरए में भारत की पहल पर एस. जयशंकर बोले, ‘विजन महासागर’ के तहत कई अहम कदम उठाए

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 8:13 PM (IST)
आईओआरए में भारत की पहल पर एस. जयशंकर बोले, ‘विजन महासागर’ के तहत कई अहम कदम उठाए
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने 'इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन' (आईओआरए) के तहत ‘विजन महासागर (म्यूचुअल ऐंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी ऐंड ग्रोथ अक्रॉस रीजन्स) के हिस्से के रूप में कई महत्वपूर्ण पहलें की हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए गए एक बयान में एस. जयशंकर ने बताया कि नवंबर में गुरुग्राम स्थित 'इंफॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर- इंडियन ओशन रीजन (आईएफसी-आईओआर) द्वारा आईओआरए सदस्य देशों के लिए ‘मैरीटाइम इंफॉर्मेशन फ्यूजन एंड ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन’ विषय पर एक हाइब्रिड कार्यशाला आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सितंबर में कोच्चि में आईओआरए देशों के प्रतिभागियों की क्षमता बढ़ाने के लिए भारत ने 7वीं इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी (आईएसए) वर्कशॉप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का फोकस गहरे समुद्र में पाए जाने वाले जीवों (मैक्रो-फौना) की पहचान और वर्गीकरण के मानकों पर था।
जयशंकर ने बताया कि जून में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर सर्च एंड रेस्क्यू (एसएआर) वर्कशॉप और टेबलटॉप एक्सरसाइज का आयोजन चेन्नई में किया, जिसमें आईओआरए सदस्य देशों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि मई में नई द‍िल्‍ली में 10वां 'इंडियन ओशन डायलॉग' आयोजित हुआ। इस दौरान भारत ने वर्ष 2025-27 की आईओआरए अध्यक्षता के दौरान अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं और योजनाओं को सामने रखा। विदेश मंत्री ने बताया कि आईओआरए देशों ने भारतीय नौसेना के मिलन अभ्यास, भारतीय तटरक्षक बल के सर्च एंड रेस्क्यू एक्सरसाइज (सारेक्स) और नैटपॉलरेक्स जैसे कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस ने अप्रैल और दिसंबर 2025 में आईओआरए देशों और आईओआरए सचिवालय के राजनयिकों के लिए विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किए।
जयशंकर ने कहा कि भारत ने आईओआरए के सहयोग को अन्य क्षेत्रीय संगठनों जैसे इंटरनेशनल सोलर एलायंस और कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ भी आगे बढ़ाया।
आईओआरए यानी इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसमें 23 सदस्य देश और 12 संवाद साझेदार शामिल हैं। यह संगठन हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए काम करता है और छह प्रमुख क्षेत्रों तथा दो साझा मुद्दों पर ध्यान देता है।
यह बैठक भारत की आईओआरए अध्यक्षता (2025-2027) के तहत आयोजित की जा रही है। आईओआरए के 23 सदस्य देश हैं। भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, ईरान, केन्या, मेडागास्कर, कोमोरोस, फ्रांस, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, ओमान, सेशेल्स, सिंगापुर, सोमालिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, तंजानिया, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और यमन।
इसके 12 संवाद भागीदार (डायलॉग पार्टनर) हैं: चीन, मिस्र, यूरोपीय संघ, जर्मनी, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, रूस, सऊदी अरब, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement