Advertisement
यूक्रेन पर रूस का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, 550 टारगेट्स पर हमले: राष्ट्रपति जेलेंस्की

जेलेंस्की ने कहा, "हम अपने शहरों की रक्षा के लिए इस प्रणाली को और विकसित कर रहे हैं। यह अत्यंत आवश्यक है कि हमारे सहयोगी देश, विशेष रूप से अमेरिका, बैलिस्टिक मिसाइलों के खिलाफ हमारी रक्षा प्रणाली को मजबूत करने में हमारा समर्थन जारी रखें।"
जेलेंस्की के अनुसार, कीव के अलावा ड्नीप्रो, सुमी, खारकीव और चेर्निहाइव क्षेत्रों पर भी हमला हुआ है। अब तक कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने कहा, "बहुत से स्थानों पर ड्रोन और मिसाइलों के मलबे गिरे हैं, जबकि कुछ जगहों पर सीधा हमला हुआ है। सभी घायलों को सहायता दी जा रही है।"
जेलेंस्की ने उल्लेख किया कि जब गुरुवार को यूक्रेनी शहरों में हवाई हमले के सायरन बजने शुरू हुए, ठीक उसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत की खबरें सामने आईं।
उन्होंने कहा, "यह सब स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जब तक रूस पर बड़े पैमाने पर दबाव नहीं डाला जाएगा, वह अपनी विनाशकारी नीतियों से पीछे नहीं हटेगा। हर हमले के जवाब में रूस को कड़े प्रतिबंधों और आर्थिक झटकों का सामना करना चाहिए। यही तरीका है जिससे हालात को जल्द बेहतर बनाया जा सकता है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


