Russian Ambassador to Turkey Is Assassinated in Ankara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तुर्की में अलेप्पो का बदला: अंकारा में रूसी राजदूत की सरेआम हत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 12:36 PM (IST)
तुर्की में अलेप्पो का बदला: अंकारा में रूसी राजदूत की सरेआम हत्या
अंकारा। तुर्की की राजधानी अंकारा में रूसी राजदूत की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना एक आर्ट गैलरी में हुई। रूसी राजदूत आंद्रे कार्लोव एक आर्ट गैलरी में चल रहे कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। आंद्रे कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। तभी पीछे से एक शख्स ने उनको गोली मार दी। गोली चलाते वक्त हमलावर ओलप्पो को मत भूलो, सीरीया को मत भूलो, अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रहा था। हमलावर की पहचान स्पेशल फोर्सेस पुलिस के सदस्य मेवल्यूट मर्ट ऐल्टिंटश के रूप में हुई है जो उस वक्त ऑफ ड्यूटी था। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने हमलावर को भी मार गिराया। जब रूसी राजदूत कार्लोव आर्ट गैलरी में भाषण दे रहे थे तो हमलावर ऐल्टिंटश वहां पहुंचा और चिल्लाना शुरू किया, अलेप्पो को मत भूलो, हम अलेप्पो में मर रहे हैं, तुम यहां मरोगे और इसके बाद अल्लाहू अकबर कहते हुए उसने रूसी राजदूत कार्लोव को गोली मार दी। गोली लगते ही कार्लोव जमीन पर गिर पड़े। इस घटना में तीन और लोग घायल हुए हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने इसे आतंकी घटना करार दिया है। वहीं तुर्की के राष्ट्रपति रेचैप तैयप अर्दोआन ने कहा है कि ये हमला तुर्की और रूस के संबंधों को खराब करने के मकसद से किया गया है। राष्ट्रपति अर्दोआन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर इस हमले के बारे में बात की।

[@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement