मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि उनका देश वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुगमता के लिए विदेशी ग्राहकों को सर्वाधिक आधुनिक सैन्य उपकरणों को बेचने के लिए तैयार है। पुतिन ने विदेशी देशों के साथ सैन्य तकनीकी सहयोग पर रूसी आयोग की एक बैठक में कहा,
इन उपकरणों में लड़ाकू विमान, वायु रक्षा प्रणाली, कई प्रक्षेपण रॉकेट प्रणालियां और बख्तरबंद वाहन जैसे वे सब हथियार शामिल होंगे जो आतंकवादियों के खिलाफ लडऩे में मददगार होंगे। पुतिन के अनुसार, रूस का सैन्य-तकनीकी उपकरणों का निर्यात इस साल अब तक 50 अरब डॉलर से अधिक रहा है।
-> चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद