Russia launches its first 5G network -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूस ने अपने पहले 5जी नेटवर्क को लॉन्च किया

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मार्च 2021 11:54 AM (IST)
रूस ने अपने पहले 5जी नेटवर्क को लॉन्च किया
मॉस्को| रूसी दूरसंचार ऑपरेटर एमटीएस ने घोषणा की है कि इसने मॉस्को में ट्रायल यूज के लिए देश के पहले 5जी नेटवर्क को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। शुक्रवार को कंपनी के दिए एक बयान के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, रूस की राजधानी के 14 अहम स्थानों में 4.9 गीगाहर्टज स्पेक्ट्रम बैंड में नेटवर्क को उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान समय में 5जी संगत स्मार्टफोन वाले कुछ ही चुनिंदा यूजर्स अधिकतम 1.5 गीगाबाइट प्रति सेकेंड की गति से अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट से जुड़ सकते हैं। जुलाई 2020 में एमटीएस को अपना पहला 5जी लाइसेंस दिया गया, जिसमें 83 रूसी क्षेत्र शामिल हैं। इसकी अवधि जुलाई, 2025 तक की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement