Advertisement
रूस सिर्फ युद्धविराम को नहीं बल्कि वैश्विक शांति को बाधित करने के लिए वीटो कर रहा: यूक्रेन विदेश मंत्री

सिबिहा ने कहा कि रूस सिर्फ युद्धविराम को वीटो नहीं कर रहा, बल्कि शांति को वीटो कर रहा है। पुतिन इस युद्ध को बहुत पहले खत्म कर सकते थे, लेकिन वह हर दिन तनाव और लड़ाई को और बढ़ाने का रास्ता चुन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह युद्ध रुकना चाहिए। यूक्रेन इसे अभी खत्म करना चाहता है। हम पूर्ण और बिना किसी शर्त के युद्धविराम के लिए तैयार हैं। हम ऊर्जा और खाद्य से जुड़े मामलों में भी युद्धविराम के लिए तैयार हैं। हम इसी वक्त, यहीं रुकने के लिए तैयार हैं।
यूक्रेनी विदेश मंत्री ने कहा कि हमने यह युद्ध शुरू नहीं किया था। हमारे देश पर हमला हुआ था। हम लड़ाई जारी रखे हुए हैं क्योंकि हम अपने घर और देश की रक्षा कर रहे हैं। हमें यह युद्ध अभी रोकना होगा, इससे पहले कि पुतिन आपके घर में दाखिल हो जाएं। वह पहले ही दरवाजे तक पहुंच चुके हैं।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ यूक्रेन का युद्ध नहीं है। यह सिर्फ यूरोप का युद्ध भी नहीं है। यह पूरी दुनिया के लिए खतरा है। सबसे बुरे हालात को रोकना इस कमरे में मौजूद हर व्यक्ति और इसके बाहर मौजूद लोगों की कोशिशों पर निर्भर करता है।
वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हम बस रूस की उन क्षमताओं पर हमला कर रहे हैं जो उसे ताकतवर बनाती हैं।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि हमें पता है कि पुतिन ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रतिनिधियों से फिर वादा किया कि उन्हें बस कुछ और महीने चाहिए। शायद यह पांच सालों में 17वीं या 18वीं बार है जब उन्होंने यह वादा किया है। हमेशा यही बात होती है 'बस कुछ और महीने' और फिर वह समय-सीमा आगे बढ़ा देते हैं। इस बार भी पुतिन नाकाम रहेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


