Rural health-conscious women-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामीण महिलायें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग - कच्छावाह

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 7:06 PM (IST)
ग्रामीण महिलायें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग - कच्छावाह
बाडमेर। भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की बाडमेर -जैसलमेर इकाई द्वारा सीमावर्ती मीठडाउ गांव में आयोजित होने वाला वात्सल्य अभियान पूर्व प्रचार अभियान का आगाज उपखण्ड अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका के सानिध्य में शुरू किया गया । नरूका ने बताया कि अभियान में सभी अधिकारियों को अपने अपने विभाग की स्टाल लगाने के साथ स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी मुख्य कार्यक्रम में प्रदान करने के निर्देश प्रदान किये । इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय बाड़मेर-जैसलमेर द्वारा तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम मातृ एवं शिशु स्वास्थय कार्येक्रम को मीठड़ाउ राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय से शुरू किया गया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, जिला आयुर्वेदिक विभाग, के सहयोग से मीठड़ाउ एवं आस-पास के नवे का तला जेतमाल, सम्बेलो का तला, में मौखिक वार्ता, विचार गोश्ठी, इत्यादि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लता कच्छवाह ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता पूर्व प्रचार कार्यक्रम के तहत टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, एनिमीया इत्यादि के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement