Rupee stronger against US dollar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉलर के मुकाबले रुपए में आई मजबूती, यहां जानिए

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मई 2019 12:02 PM (IST)
डॉलर के मुकाबले रुपए में आई मजबूती, यहां जानिए
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में तेजी आने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से देसी करेंसी रुपए को मजबूती मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को पिछले सत्र से 11 पैसे की मजबूती के साथ 69.76 रुपए प्रति डॉलर खुलने के बाद 69.79 पर बना हुआ था। पिछले सत्र में देसी करेंसी 69.87 पर बंद हुई थी। क्रेंसी बाजार विश्लेषक बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट और घरेलू बाजार में जारी तेजी से रुपए को बहरहाल सपोर्ट मिल रहा है। उधर, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचक डॉलर इंडेक्स पिछले लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद थोड़ा सुस्त पड़ गया है, हालांकि डॉलर इंडेक्स अभी भी 98 के स्तर से उपर बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स पिछले सत्र से 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 98.028 पर बना हुआ था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement