Rumors of two bombs created a stir in Delhi, NSG was called-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में दो बम की अफवाह से मचा हड़कंप, एनएसजी को बुलाया गया

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 6:24 PM (IST)
दिल्ली में दो बम की अफवाह से मचा हड़कंप, एनएसजी को बुलाया गया
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर लावारिस बैग और बम की धमकी के बारे में कॉल से गुरुवार को अफरातफरी मच गई। पुलिस ने कहा कि पहला मामला शाहदरा इलाके से सामने आया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शाहदरा जिले में एक अज्ञात बैग मिला है। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को दोपहर 2.15 बजे बम की धमकी का फोन आया। हमें मौके से एक बैग मिला और इसकी जांच की जा रही है।" इस बीच, नई सीमा पुरी में एक आईईडी के बारे में एक और कॉल आई।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "कॉल आईईडी के संबंध में है। हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं।"
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवानों को तलब किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement