Rudolph Giuliani Will Not Be Part Of Trump Administration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गिउलियानी शामिल नहीं होंगे ट्रंप टीम में

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 5:47 PM (IST)
गिउलियानी शामिल नहीं होंगे ट्रंप टीम में
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रूडी गिउलियानी ने अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि वह नए प्रशासन में कोई पद स्वीकार नहीं करेंगे। ट्रंप की ट्रांजिशन टीम ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ट्रंप के प्रचार अभियान में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाले गिउलियानी को विदेश मंत्री या राष्ट्रीय खुफिया विभाग के निदेशक का संभावित उम्मीदवार बताया जा रहा था। गिउलियानी ने 29 नवंबर को ट्रंप को सूचित किया था कि वह 20 जनवरी को कार्यकाल शुरू करने जा रही नई सरकार में किसी भी पद के लिए अपना नामांकन हटाने जा रहे हैं। गिउलियानी ने कहा कि वह फिर से अपनी कानूनी फर्म और कंसल्टेंसी पर ध्यान देना चाहते हैं। -> खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement