Ruckus in Parliament over LPG price hike, Pradhan says No cut in LPG subsidy, it will be rationalised-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संसद मेें LPG सब्सिडी कटौती पर हंगामा, प्रधान बोले- सब्सिडी गरीबों के..

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 अगस्त 2017 12:59 PM (IST)
संसद मेें LPG सब्सिडी कटौती पर हंगामा, प्रधान बोले- सब्सिडी गरीबों के..
नई दिल्ली। आज संसद में विपक्षी दलों ने एलपीजी सब्सिडी खत्म करने और हर माह इसकी कीमतों में इजाफा करने के फैसले को लेकर सरकार को घेरा। राज्यसभा में विपक्षी दलों ने सरकार के इस फैसले के विरोध में जमकर हंगामा किया। ज्ञातव्य है कि मोदी सरकार ने कल सोमवार को फैसला किया था कि हर माह एलपीजी के दामों में 4 रुपए की बढोतरी की जाएगी और यह तब तक होगा जब तक की एलपीजी पर मिल रही सब्सिडी पूरी तरह से खत्म ना हो जाए। सरकार ने यह निर्णय पेट्रोल, डीजल समेत सभी तेल उत्पाद से सरकारी सब्सिडी को खत्म करने के लिए उठाया गया है। विपक्ष के हंगामे पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बोले कि सब्सिडी गरीबों के लिए है ना कि अमीरों के लिए। साथ ही उन्होंने कहा कि 2010 में एक मंत्रिसमूह बनी थी जिसके अध्यक्ष प्रणब मुखर्जी थे। इस समिति में शरद पवार, ममता बनर्जी, मुरली देवडा, जैसे लोग थे। धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि इस समिति ने फैसला किया था कि धीरे-धीरे गैस की सब्सिडी को कम कर दाम बढाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले देश में 14 करोड सिलेंडर थे जो अब बढकर 22 करोड हो गए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement