Advertisement
RSS देशभक्त संगठन, कांग्रेस ने राजनीतिक कारणों से लगाया था गलत प्रतिबंध : पीयूष गोयल

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक देशभक्त और सांस्कृतिक संस्था है, जिसका हर स्वयंसेवक देशभक्ति से ओतप्रोत रहता है, उस संस्था में कोई भी व्यक्ति भाग ले, उनका स्वागत होना चाहिए और वे ऐसा प्रतिबंध हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देना चाहेंगे।
कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों की आलोचना को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति में दिलचस्पी रहती है, वे विशेष समुदाय के लिए अलग मापदंड रखते हैं और हिंदू समाज के लिए उनका रवैया नकारात्मक रहता है।
विपक्षी दलों के आरोपों को खारिज करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि इस संबंध में सरकार ने जो सर्कुलर जारी किया है, वह किसी भी तरीके से सर्विस रूल का उल्लंघन नहीं करता है। कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक कारणों से गलत प्रतिबंध लगाया था और उस गलती को सरकार ने सुधार दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


