RSGL launches awareness campaign to promote green energy.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरएसजीएल द्वारा हरित उर्जा को बढ़ावा देने के लिए जागरुकता अभियान

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जनवरी 2026 6:24 PM (IST)
आरएसजीएल द्वारा हरित उर्जा को बढ़ावा देने के लिए जागरुकता अभियान
सीएनजी पीएनजी सुविधाओं का होगा विस्तार




जयपुर,। राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस द्वारा प्रदेश में हरित उर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए अवेयरनेस अभियान शुरु किया गया है। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 31 मार्च तक संचालित किया जाएगा। सिंह ने हाईब्रिड मोड़ पर आयोजित बैठक में फील्ड अधिकारियों को अधिक से अधिक नागरिकों को सीएनजी पीएनजी की उपयोगिता बताते हुए उन्हें सीएनजी-पीएनजी सेवाओं से जोड़ने के समन्वित प्रयास करने के निर्देष दिए।
प्रबंध संचालक रणवीर सिंह ने बताया कि भारत सरकार के पीएनजीआरबी द्वारा प्रदूषण मुक्त, सस्ती हरित उर्जा की सहज पहुंच बनाने के लिए जागरुकता अभियान चलाने पर जोर दिया जा रहा है। आरएसजीएल द्वारा कूकस और नीमराना में सीएनजी के उपयोग बढ़ाने और कोटा, श्योपुर-ग्वालियर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस और पाईप्ड नेचुरल गैस के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अभियान शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक गैस सस्ती, सुरक्षित होने के साथ ही पाइपलाइन के माध्यम से सहजता से उपलब्ध है।
आरएसजीएल के उपमहाप्रबंधक विवेक श्रीवास्तव और विवेक रंजन ने बताया कि सीएनजी पीएनजी के उपयोग के लिए जहां आमनागरिकों को जागरुक किया जा रहा हैं। वहीं कोटा में पीएनजी कनेक्शनों के लिए जागरुकता अभियान के तहत आधारभूत संरचना विकसित क्षेत्रों में मौहल्लों में बारी बारी से शिविर लगाकर प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए आकर्षक प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।
आरएसजीएल के मुख्य वित अधिकारी दीप्तांशु पारीक व उपप्रबंधक गगनदीप राजोरिया ने बताया कि जागरुकता अभियान के दौरान नागरिकों की जिज्ञासाओं का भी निराकरण किया जा रहा है।
हाईब्रिड बैठक में कोटा से डीजीएम सीपी चौधरी, आनन्द आर्य, श्योपुर ग्वालियर से शिव दीक्षित, कूकस नीमराणा से अतुल शुक्ला व अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement