Advertisement
आरपीएस अधिकारी हीरालाल सैनी, महिला सिपाही को सेवा से बर्खास्त

कोर्ट ने जमानत खारिज करते हुए कहा कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। इसलिए जमानत का फायदा आरोपी को नहीं दिया जा सकता।
जमानत अर्जी हीरालाल सैनी के वकील ने पेश की। जमानत खारिज होने के बाद निलंबित आरपीएस हीरालाल सैनी को जेल भेज दिया गया।
6 साल के बच्चे के पूल में नहाते हुए सैनी और एक महिला कांस्टेबल के दो वीडियो सामने आए थे। दोनों को बच्चे के साथ अश्लील हरकत करते भी देखा गया। वीडियो पुष्कर के एक रिसॉर्ट में बनाया गया था। इसके बारे में महिला के पति ने तहरीर दी थी। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद डीजीपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। पूरे प्रकरण में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 6 अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


