Advertisement
RPA उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ पुलिस अकादमी घोेषित

कानून एवं व्यवस्था रही संतोषजनक
गृहमंत्री ने बताया कि आनन्दपाल एन्काउण्टर के बाद राजपूत समाज द्वारा जयपुर, जोधपुर व अन्य जिलों में की गई रैलियों और 12 जुलाई को ग्राम सांवराद जिला नागौर में आयोजित श्रद्धांजली सभा में भाग लेने आये लोगों द्वारा उपद्रव किया गया। उपद्रव के दौरान जगह-जगह आगजनी व पथराव की घटना सामने आई और रास्ता जाम किया गया। रेल्वे ट्रेक के आग लगाने व रेल्वे लाईन उखाड़ने और रेल्वे कर्मचारी से मारपीट व तोड़फोड़ किये जाने पर पुलिस बल द्वारा हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियन्त्रित किया गया। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बढाने के लिए 10वीं व 12वीं कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिये इनको परिवार सहित थाने पर बुलवाकर सम्मानित किया जाता है।
पुलिसकर्मियों के आवास व प्रषासनिक भवनों को दिया जा रहा मूर्त रूप
कटारिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गत 4 वर्षों में 10 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवास, 28 सी.ओ. आवास, विभिन्न जिला/यूनिटों में 164 अपर एवं 1182 लोअर सबोर्डिनेट आवासीय भवनों स्वीकृत किये गए, जिनके निर्माण के लिए 30236.65 लाख रू. स्वीकृत किये गए हैं। पुलिस विभाग में 8 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 37 पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय, 57 पुलिस थाना/महिला थाना भवन एवं 18 पुलिस चैकियों के प्रषासनिक भवनों के निर्माण करवाया जा रहा है जिनके निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा राषि 13148.00 लाख रुपये की स्वीकति जारी की गई।
सरदार पटेल काउन्टर टेरेरिज्म सेन्टर की स्थापना
गृहमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों से राज्य में जयपुर ग्लोबल सेंटर फाॅर सिक्यूरिटी एण्ड काउण्टर टेरेरिज्म एण्ड एन्टी इन्सर्जेन्सी की स्थापना के लिये केन्द्र सरकार ने 275 करोड रूपये स्वीकृत किये है। जिसमें केन्द्र सरकार की और से 165 करोड तथा राज्य सरकार की और से 110 करोड रूपये की हिस्सेदारी रहेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


