Rohtak administration will deal with chaotic elements strictly: Atul Kumar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगा रोहतक प्रशासन: अतुल कुमार

khaskhabar.com: सोमवार, 28 अगस्त 2017 2:04 PM (IST)
अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगा रोहतक प्रशासन: अतुल कुमार
रोहतक। जिला उपायुक्त अतुल कुमार ने कहा है कि रोहतक प्रशासन अराजक तत्वों से सख्ती के साथ निपटेगा। इसके लिए रोहतक में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। किसी भी हिंसा या उपद्रव की स्थिति में फायरिंग करने से भी गुरेज नहीं होगा। आपको बता दें संत गुरमीत राम रहीम के मामले में आज फैसला आने को है। इससे पहले 25 अगस्त को दोषी करार दिए जाने के बाद देश के 5 राज्यों में समर्थकों ने जमकर हिंसा व उपद्रव किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक-एक गाड़ी व गाड़ी में बैठे लोगों की गहनता से जांच होगी। उद्देश्य बताने में विफल रहने पर गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान शिक्षण संस्थाए बंद रहेगी, लेकिन अस्पताल, आपातकालीन सेवाएं व सरकारी कार्यालय आदि सामान्य दिनों की तरह कार्य करेंगे। जिले की जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जिला की जनता अफवाहों पर विश्वास न करें। बाहरी लोगों को राय दी है कि अति आवश्यक कार्य के बिना रोहतक न आए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement