robbers shot in Faridkot, Injured in firing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लूट की साजिश नाकाम, लुटेरों ने चलाई गोली, एक घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2017 9:20 PM (IST)
लूट की साजिश नाकाम, लुटेरों ने चलाई गोली, एक घायल
फरीदकोट। शहर में लगतार हो रही वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन ही कोई न कोई घटना सामने आ जाती है। फरीदकोट में काफ़ी घटनाएं हो चुकी हैं, पर पुलिस के हाथ हर बार नाकामी ही रहतीगोली मारकर घायल है। इस बार फरीदकोट-मोगा रोड पर लूट के इरादे से बदमाशों ने एक जने को कर दिया। पुलिस के अनुसार फरीदकोट-मोगा रोड पर गांव टेहना के पास लुटेरों ने निजी कंपनी के बाइक सवार दो कर्मचारियों को लूटने का प्रयास किया। वे उगाही के एक लाख 60 हजार रुपए लेकर फरीदकोट आ रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने उनसे मोटरसाइकिल रोकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। इस पर बदमाशों ने गोली चला दी। बाइक पर पीछे बैठे एक कर्मचारी हनीसिंह के गोली लग गई। उसे गोबिन्द सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फरीदकोट के एसपी डी गुरदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement