Robbed of 45 million in Bhilwara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाडा में 45 लाख की लूट

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 6:38 PM (IST)
भीलवाडा में 45 लाख की लूट
भीलवाड़ा। शहर कोतवाली से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर गुरूवार अलसुबह एक कार व बाइक से आये तीन लुटेरों ने अहमदाबाद की एक फर्म के दो कुरियरों पर डंडों से हमला कर 5 लाख 40 हजार की नकदी सहित 40 लाख रुपए का माल लूट लिया। लूटा गया सोना उदयपुर में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। कोतवाली पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए दोनों कुरियरों से गहन पूछताछ कर रही है।
शहर कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि अहमदाबाद की फर्म अशोक कुमार अम्बालाल की स्थानीय शाखा द्वारा भीलवाड़ा में विभिन्न फर्मों से गोल्ड व ज्वैलरी लेकर उदयपुर की विभिन्न फर्मों को सप्लाई दी जाती है। इस फर्म में कार्यरत उदयपुर जिले के पप्पूलाल जोशी व भगवती लाल कुरियर का कार्य करते हैं। बुधवार को भीलवाड़ा व गंगापुर से सोना व नकद राशि के अलग-अलग पार्सल उदयपुर भेजने के लिए एकत्रित किये गये। ये पार्सल व राशि फर्म के सर्राफा
बाजार स्थित कार्यालय पर रखी गई। गुरूवार को भगवती लाल विभिन्न सर्राफा व्यापारियों
से एकत्रित एक किलो से ज्यादा सोना व हजार रुपए लेकर उदयपुर जाने
वाला था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे भगवती लाल को रेलवे फाटक के नजदीक बस में
बिठाने के लिए पप्पूलाल स्कूटर से लेकर रवाना हुआ। दोनों राजेन्द्र मार्ग रोड
स्थित एसबीआई की सायंकालीन शाखा के नजदीक पहुंचे थे कि पीछे से ब्लेक स्टीम कार आई
जिसने स्कूटर को टक्कर मार दी। इससे दोनों कुरियर गिर पड़े। कार चालक नीचे उतरकर
दोनों से अपनी गलती के लिए क्षमा याचना करने लगा। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर दो और
लोग वहां पहुंच गये। इन सभी ने मिलकर कार से डंडा निकाला और पप्पू पर हमला कर दिया
जिससे घबराकर पप्पू स्कूटर से भाग निकला। नकदी व ज्वैलरी रखा बैग भगवतीलाल के पास
ही था। यह बैग लेकर भगवती लाल भागने लगा तभी बाइक सवार दोनों व्यक्ति पीछा करते
हुए पहुंचे और उससे बैग छीन लिया। यह बैग दोनों ने कार चालक को दे दिया। इसके बाद
तीनों लुटेरे वहां से भाग निकले। पीडि़त ने कोतवाली पहुंचकर लूट का मामला दर्ज
करवाया। कोतवाल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
इसे लेकर दोनों कुरियरों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement